Ballia News: अमृतसर क्लोन स्पेशल ट्रेन में तोड़फोड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी ने 72 घंटे में किया खुलासा

बलिया। अमृतसर क्लोन स्पेशल ट्रेन में कोच अटेंडेंट से विवाद के बाद मारपीट और तोड़फोड़ करने के मामले में जीआरपी बलिया ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना के 72 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को सहतवार रेलवे स्टेशन के पास से दबोच लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है, जबकि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

जीआरपी के अनुसार, 19 जून की रात ट्रेन संख्या 04651 अमृतसर क्लोन स्पेशल सहतवार रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। इसी दौरान कुछ युवक ट्रेन में चढ़ गए और कोच अटेंडेंट के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर ट्रेन के बी-9 कोच की खिड़की और एस-6 कोच के दरवाजे के शीशे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

यह भी पढ़े - Ballia News: तीन वर्षीय बेटे ने पिता को दी मुखाग्नि, अंतिम संस्कार के समय हर आंख हुई नम

सोशल मीडिया वीडियो से मिली जांच को गति

घटना का वीडियो और एक आरोपी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी। पुलिस अधीक्षक रेलवे गोरखपुर के निर्देश पर जीआरपी बलिया और आरपीएफ की संयुक्त टीम आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी में जुट गई।

सहतवार स्टेशन के पास हुई गिरफ्तारी

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सहतवार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 के निकास द्वार के पास घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान अंकित वर्मा निवासी मुड़ाडीह थाना सहतवार और मोहित वर्मा निवासी हुसैनाबाद थाना सहतवार के रूप में हुई है।

जीआरपी ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं और रेलवे अधिनियम की धारा 152 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई में जीआरपी थानाध्यक्ष राज कपूर सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक ओमशंकर गुप्ता, आरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह, कांस्टेबल संदीप कुमार, अवधेश पटेल, प्रिंस सिंह और रितेश यादव शामिल रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: राजन जी महाराज की श्रीराम कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 2100 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा Ballia News: राजन जी महाराज की श्रीराम कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 2100 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा
बलिया। बेरूआरबारी ब्लॉक के समीप भगवान दास मंदिर करीहरा परिसर में सोमवार से शुरू हुई अंतरराष्ट्रीय कथावाचक राजन जी महाराज...
Lucknow Fire Tragedy: ट्रॉमा सेंटर में गूंजी चीखें और सिसकियां, अपनों की तलाश में भटकते रहे परिजन
Lucknow Fire Tragedy: 14 मिनट में पहुंचीं 22 एंबुलेंस, अलर्ट मोड पर रहीं 108-102 सेवाएं; दो घायलों का इलाज जारी
Lucknow Fire: अलीगंज कोचिंग सेंटर अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत, सीएम योगी ने छोड़ा अलीगढ़ दौरा; पीएम मोदी ने जताया शोक
Lucknow Fire: अलीगंज कोचिंग अग्निकांड में मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की सहायता राशि, घायलों को 50 हजार देगी योगी सरकार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.