Ballia News: पति-पत्नी के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे पड़ोसियों से हुई कहासुनी, मारपीट में युवक की मौत

बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के भरतपुरा गांव में पति-पत्नी के बीच हो रहे विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे पड़ोसियों के साथ कहासुनी के बाद हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, भरतपुरा गांव निवासी सुरेंद्र राजभर (40) का किसी बात को लेकर देर रात अपनी पत्नी सुशीला से विवाद हो रहा था। पति-पत्नी के बीच हो रही कहासुनी की आवाज सुनकर पड़ोस के कुछ युवक मौके पर पहुंचे और दोनों को शांत कराने का प्रयास करने लगे।

यह भी पढ़े - Ballia News: पत्नी और बेटी से मिलकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, पुणे जाने से पहले पहुंचा था ससुराल

इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि पड़ोसी युवकों ने सुरेंद्र राजभर की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया। परिजन उन्हें इलाज के लिए वाराणसी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद पत्नी सुशीला और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर सुखपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सुखपुरा थानाध्यक्ष रत्नेश दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: राजन जी महाराज की श्रीराम कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 2100 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा Ballia News: राजन जी महाराज की श्रीराम कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 2100 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा
बलिया। बेरूआरबारी ब्लॉक के समीप भगवान दास मंदिर करीहरा परिसर में सोमवार से शुरू हुई अंतरराष्ट्रीय कथावाचक राजन जी महाराज...
Lucknow Fire Tragedy: ट्रॉमा सेंटर में गूंजी चीखें और सिसकियां, अपनों की तलाश में भटकते रहे परिजन
Lucknow Fire Tragedy: 14 मिनट में पहुंचीं 22 एंबुलेंस, अलर्ट मोड पर रहीं 108-102 सेवाएं; दो घायलों का इलाज जारी
Lucknow Fire: अलीगंज कोचिंग सेंटर अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत, सीएम योगी ने छोड़ा अलीगढ़ दौरा; पीएम मोदी ने जताया शोक
Lucknow Fire: अलीगंज कोचिंग अग्निकांड में मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की सहायता राशि, घायलों को 50 हजार देगी योगी सरकार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.