Ballia News: जंगला तोड़ घर में घुसे चोर, पांच लाख के जेवर और 15 हजार नकदी चोरी

बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के प्रधानपुर (लोहावर) गांव में शनिवार की देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर कमरे का जंगला तोड़कर घर में दाखिल हुए और बक्सों तथा अलमारी को खंगालते हुए करीब पांच लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण एवं 15 हजार रुपये नकद चोरी कर फरार हो गए।

घटना की जानकारी रविवार सुबह परिवार के सदस्यों को हुई तो उनके होश उड़ गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

यह भी पढ़े - Ballia News : क्षेत्र पंचायत सदस्य के पति ब्रजेश कुमार सिंह का हृदयाघात से निधन, गांव में शोक की लहर

पीड़ित मंजीत यादव निवासी प्रधानपुर (लोहावर) ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि रात्रि में अघोषित बिजली कटौती के कारण परिवार के अधिकांश सदस्य घर की छत पर सो रहे थे। इसी दौरान चोर घर के पीछे लगे जंगले की ग्रिल तोड़कर अंदर घुस गए।

चोरों ने घर में रखे सभी बक्सों और अलमारी को खंगाल डाला तथा करीब पांच लाख रुपये के आभूषणों के साथ खेत की जुताई के लिए रखे गए 15 हजार रुपये नकद भी चुरा लिए।

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती के चलते लोग रात में छतों और घर के बाहर सोने को मजबूर हैं, जिसका फायदा चोर उठा रहे हैं।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: राजन जी महाराज की श्रीराम कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 2100 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा Ballia News: राजन जी महाराज की श्रीराम कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 2100 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा
बलिया। बेरूआरबारी ब्लॉक के समीप भगवान दास मंदिर करीहरा परिसर में सोमवार से शुरू हुई अंतरराष्ट्रीय कथावाचक राजन जी महाराज...
Lucknow Fire Tragedy: ट्रॉमा सेंटर में गूंजी चीखें और सिसकियां, अपनों की तलाश में भटकते रहे परिजन
Lucknow Fire Tragedy: 14 मिनट में पहुंचीं 22 एंबुलेंस, अलर्ट मोड पर रहीं 108-102 सेवाएं; दो घायलों का इलाज जारी
Lucknow Fire: अलीगंज कोचिंग सेंटर अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत, सीएम योगी ने छोड़ा अलीगढ़ दौरा; पीएम मोदी ने जताया शोक
Lucknow Fire: अलीगंज कोचिंग अग्निकांड में मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की सहायता राशि, घायलों को 50 हजार देगी योगी सरकार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.