- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में नियुक्ति प्रक्रिया तेज, महिला अभ्यर्थियों का अभिले...
Ballia News: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में नियुक्ति प्रक्रिया तेज, महिला अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन संपन्न
बलिया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में निर्धारित मानदेय पर होने वाली नियुक्तियों की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए सोमवार को महिला अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन किया गया। यह सत्यापन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), पकवाइनार परिसर में आयोजित हुआ।
23 जून को कक्षा 9 से 12 तक के अभ्यर्थियों का होगा सत्यापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि विभागीय निर्देशों के अनुसार 23 जून 2026 को जनपद में संचालित उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों (कक्षा 9 से 12 तक) के लिए आवेदन करने वाली महिला अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन भी डायट पकवाइनार में किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सभी संबंधित अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अपने मूल शैक्षिक प्रमाण-पत्रों एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
अभिलेख सत्यापन के बाद आगे बढ़ेगी चयन प्रक्रिया
बीएसए ने बताया कि अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद नियमानुसार चयन की आगामी कार्रवाई की जाएगी और सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा।
