Ballia News: हुकुम छपरा गंगा घाट के पास पलटा ट्रैक्टर, चालक की दर्दनाक मौत

मझौवां, बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के हुकुम छपरा गंगा घाट स्थित काली मंदिर से करीब 100 मीटर पश्चिम एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत के वार्ड संख्या-3 निवासी विश्वनाथ यादव (55) पुत्र मुनेश्वर यादव रेवती स्थित एनएनएल मार्का ईंट भट्ठे से ट्रैक्टर पर ईंट लादकर हुकुम छपरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-31 से उत्तर दिशा की ओर नीचे उतरते समय अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।

यह भी पढ़े - Ballia News: केंद्र के 12 और प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम, 1111 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

हादसा इतना भयावह था कि ट्रैक्टर चालक विश्वनाथ यादव उसके नीचे दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने जेसीबी मशीन की मदद से काफी मशक्कत के बाद चालक को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

सूचना मिलने पर रामगढ़ चौकी प्रभारी राजकिशोर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: राजन जी महाराज की श्रीराम कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 2100 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा Ballia News: राजन जी महाराज की श्रीराम कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 2100 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा
बलिया। बेरूआरबारी ब्लॉक के समीप भगवान दास मंदिर करीहरा परिसर में सोमवार से शुरू हुई अंतरराष्ट्रीय कथावाचक राजन जी महाराज...
Lucknow Fire Tragedy: ट्रॉमा सेंटर में गूंजी चीखें और सिसकियां, अपनों की तलाश में भटकते रहे परिजन
Lucknow Fire Tragedy: 14 मिनट में पहुंचीं 22 एंबुलेंस, अलर्ट मोड पर रहीं 108-102 सेवाएं; दो घायलों का इलाज जारी
Lucknow Fire: अलीगंज कोचिंग सेंटर अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत, सीएम योगी ने छोड़ा अलीगढ़ दौरा; पीएम मोदी ने जताया शोक
Lucknow Fire: अलीगंज कोचिंग अग्निकांड में मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की सहायता राशि, घायलों को 50 हजार देगी योगी सरकार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.