- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- Lucknow Fire: अलीगंज कोचिंग अग्निकांड में मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की सहायता राशि, घायलों को 50
Lucknow Fire: अलीगंज कोचिंग अग्निकांड में मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की सहायता राशि, घायलों को 50 हजार देगी योगी सरकार
लखनऊ। राजधानी के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतक छात्रों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया है।
मृतकों की हुई पहचान
अग्निकांड में जान गंवाने वाले मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है—
सागर (27 वर्ष)
नीलेश (27 वर्ष)
अनामिका (28 वर्ष)
श्याम (30 वर्ष)
अनुचा (25 वर्ष)
सोमालिया (30 वर्ष)
शाहजान (19 वर्ष)
रुक्मणि (24 वर्ष)
आदित्य श्रीवास्तव (23 वर्ष)
अब्दुल रहमान (24 वर्ष)
सुखमणि
अन्य मृतकों की पहचान की प्रक्रिया भी जारी है।
अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी कई लोगों की मौत
केजीएमयू के चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) डॉ. प्रेम राज सिंह ने बताया कि अस्पताल लाए गए कई लोगों की मौत पहले ही हो चुकी थी। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी भेज दिया गया है।
उन्होंने बताया कि हादसे में घायल अन्य लोगों का उपचार किया जा रहा है। कुछ को मामूली चोटें आई हैं, जबकि एक युवक की रीढ़ की हड्डी में चोट और एक युवती के पैर में चोट का इलाज चल रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अधिकांश मौतें आग लगने के बाद धुएं के कारण दम घुटने से हुई हैं।
फिलहाल प्रशासन हादसे के कारणों की जांच में जुटा हुआ है और राहत एवं बचाव कार्यों के साथ प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
