Ballia News: बलिया नगर पालिका में भ्रष्टाचार को लेकर सभासदों का हंगामा, ईओ और अध्यक्ष पर गंभीर आरोप

बलिया: बलिया नगर पालिका में शुक्रवार को सभासदों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और ईओ तथा नगर पालिका अध्यक्ष संत कुमार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। सभासदों को बोर्ड बैठक के लिए सुबह 11 बजे बुलाया गया था, लेकिन ईओ और अध्यक्ष एक घंटे की देरी से पहुंचे। बैठक के दौरान सभासदों ने ददरी मेले के आय-व्यय का ब्योरा मांगा, लेकिन कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। इस पर सभासदों ने नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि पिछले दो वर्षों में नगर के किसी भी वार्ड में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है और नगर पालिका के हर विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त है।

बैठक के बीच में ही ईओ ने बोर्ड बैठक की सूचना न होने का पत्र चेयरमैन को भेज दिया, जिससे सभासदों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए सभासद ईओ के कार्यालय पहुंच गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति बिगड़ती देख ईओ और चेयरमैन अपनी गाड़ियों में बैठकर मौके से निकल गए। इसके बाद नाराज सभासद नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय की ओर बढ़े, जहां जिलाधिकारी ने नगर विकास सचिव को बोर्ड बैठक बुलाने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़े - बलिया: राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत सही मिली, सहतवार की सरकारी राशन दुकान निलंबित

इसके बाद, सीआरओ और प्रभारी अधिकारी त्रिभुवन की उपस्थिति में सिटी मजिस्ट्रेट और ईओ के साथ सभासदों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभासदों की शिकायतों और मांगों को ध्यान में रखते हुए 18 मार्च को शाम 3 बजे नगर समन्वय बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया।

खबरें और भी हैं

Latest News

उत्तराखंड के तीन सरकारी स्कूलों के छात्रों को प्लाक्षा यूनिवर्सिटी के YTS+ और नवगुरुकुल के BCA प्रोग्राम के लिए स्कॉलरशिप उत्तराखंड के तीन सरकारी स्कूलों के छात्रों को प्लाक्षा यूनिवर्सिटी के YTS+ और नवगुरुकुल के BCA प्रोग्राम के लिए स्कॉलरशिप
देहरादून, अगस्त 2026: उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले तीन छात्रों—रोनिक बिस्वास, मानव दास और कशिश चौहान—को उच्च शिक्षा...
ShareChat और Moj के QuickTV ने भारत की पहली AI-संचालित माइक्रोड्रामा स्लेट का किया ऐलान, शॉर्ट-फॉर्म स्टोरीटेलिंग को देगा नई दिशा
‘मर्दानी 3’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स की खास पहल, कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा पर बढ़ाई जागरूकता
‘इंद्रपुत्र’ के साथ पौराणिक सिनेमा की नई गाथा शुरू करेगा ज़ी स्टूडियोज़, किरण अब्बावरम होंगे मुख्य भूमिका में
सोनी सब के ‘यादें’ में शापित ममी का रहस्य, कलाकारों ने साझा किए बचपन के मजेदार अंधविश्वास
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.