Ballia News: सड़क हादसे में दो परिवारों की खुशियां उजड़ी, इलाके में पसरा मातम

बलिया: जिले में बुधवार देर शाम दो अलग-अलग सड़क हादसों ने दो परिवारों से उनकी खुशियां छीन लीं। एक महिला और एक युवक की दर्दनाक मौत से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

ससुराल जा रही महिला की हादसे में मौत

बांसडीह-बलिया मार्ग पर शिवरामपुर गांव के पास एक महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। ताहिरपुर गांव निवासी प्रेमशीला (28 वर्ष), पत्नी भूलन राजभर, अपने मायके शिवरामपुर से अपने भांजे रमेश के साथ बाइक से ससुराल लौट रही थीं। शिवरामपुर महाविद्यालय के पास बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और प्रेमशीला सड़क पर गिर पड़ीं। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया।

यह भी पढ़े - कोर्ट के आदेश पर दो दरोगाओं समेत पांच पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज

गंभीर रूप से घायल प्रेमशीला को स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि वाहन और चालक की पहचान के प्रयास जारी हैं।

एनएच 31 पर युवक की जान गई

फेफना थाना क्षेत्र के एकौनी गांव के पास एनएच 31 पर एक अज्ञात वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान एकौनी निवासी मोनू सिंह (28 वर्ष), पुत्र वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक, मोनू मंदबुद्धि था और बुधवार को एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। देर रात लौटते समय किसी वाहन की चपेट में आ गया।

गुरुवार सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे पड़े शव को देखकर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा
बलिया : रेवती थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर...
Chandauli News: ग्रेट निकोबार बचाओ अभियान की शुरुआत, कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
फिटनेस के साथ स्वाद का संतुलन: सोनी सब के कलाकारों ने बताए अपने पसंदीदा चीट मील्स
'पुष्पा इम्पॉसिबल' ने पूरे किए 4 सफल वर्ष, प्रेरणादायक कहानियों से जीता दर्शकों का दिल
Ballia News: प्राथमिक विद्यालय परिसर में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.