Ballia News: बलिया शहर में कपड़े की बड़ी दुकान में लगी आग पर पाया गया काबू

Ballia News : शहर के गुरूद्वारा रोड स्थित कला जोन के गोदाम में सोमवार की शाम पटाखे की चिंगारी से लगी आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया है। घटना में गोदाम समेत शोरूम में रखे लाखों का रेडिमेड गारमेंट व कीमती साड़ियां जलकर राख हो गईं। कुछ ही देर आग ने विकराल रुप धारण कर लिया और समूचे मकान को आगोश में ले लिया। मौके पर जुटे लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी बीच सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां और दर्जन भर से अधिक जवान आग बुझाने में जुट गए। हालांकि पुलिस की तत्परता से इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन लाखों रुपये की क्षति बताई जा रही है। एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि शहर कोतवाली के गुरुद्वारा रोड स्थित कपड़े की काफी बड़ी दुकान है। आग थर्ड फ्लोर पर लगी थी। काफी मशक्कत के बाद आग पर कंट्रोल पाया गया है। आग कैसे लगी जांच के बाद पता चलेगा।

 

यह भी पढ़े - बलिया में पट्टीदारों की पिटाई से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

खबरें और भी हैं

Latest News

एपीएसईजेड के कोलंबो टर्मिनल की क्षमता हुई दोगुनी, 750 मिलियन डॉलर के निवेश से 3.2 मिलियन TEU तक विस्तार एपीएसईजेड के कोलंबो टर्मिनल की क्षमता हुई दोगुनी, 750 मिलियन डॉलर के निवेश से 3.2 मिलियन TEU तक विस्तार
कोलंबो, 1 अक्टूबर 2026: अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन (APSEZ) के कोलंबो वेस्ट इंटरनेशनल टर्मिनल (CWIT) के फेज-II विस्तार...
‘इंडिया के टॉप 1%’: “शादी मेरी ज़िंदगी का सबसे बेहतरीन फैसला था” — अनिल कपूर ने शादी और रिश्तों पर कही दिल की बात
गांधी जयंती पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा की गांधी जी की सीख, बताया किन मूल्यों से मिलती है प्रेरणा
‘हमारी राधा’ में बड़ा खुलासा: गैरी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का सच सामने आते ही टूटा राधा का भरोसा
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में बड़ा खुलासा: टाइगर को पता चला पुष्पा ही है उसकी माँ, रिश्ते में आएगा नया मोड़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.