Ballia News: रविदास की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने उखाड़ फेंका, जानिये फिर क्या हुआ...

Ballia News : फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढा गांव स्थित गोरथान के पोखरा के मुख्य गेट के पास स्थित रविदास की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने उखाड़कर नीचे फेंक दिया। बुधवार को इसकी जानकारी होते ही इलाके में हड़कंप मच गया। खबर मिलते ही फेफना थानाध्यक्ष, सीओ सदर और एसडीएम सदर मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। 

क्या है पूरा मामला

मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ में पता चला कि जिस स्थान पर प्रतिमा स्थापित है, उस स्थान को लेकर दलित बिरादरी के लोगों में ही आपस में विवाद है। जिसे लेखपाल और कानूनगो को मौके पर बुलाकर पैमाइश कराई गई। मुख्य गेट के पूरब 15 फीट चौड़ा और 13 फीट गहरा जमीन देने पर सहमति बनी। जिसके बाद यह जमीन उपलब्ध करा दी गई। तब जाकर मामला शांत हो गया था।

यह भी पढ़े - बलिया: राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत सही मिली, सहतवार की सरकारी राशन दुकान निलंबित

पांच वर्ष पहले लगी थी रविदास की प्रतिमा

फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढा गांव स्थित गोरथाना के पोखरा के मुख्य गेट के पास करीब पांच वर्ष पहले अस्थाई चौकी पर संत रविदास की प्रतिमा स्थापित की गई थी। उसके ऊपर झोपड़ी डाली गई, जो आंधी-पानी और सड़ने के कारण समाप्त हो गई। इसी बीच मंगलवार की रात किसी अराजक तत्व ने प्रतिमा को उखाड़कर नीचे फेंक दिया। बुधवार की सुबह जैसे ही इसकी जानकारी हरिजन बस्ती को हुई, वे आगबबूला हो गए। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। 

पुलिस ने कराई पैमाइश

सूचना पाकर फेफना थानाध्यक्ष गजानन चौबे, सीओ सदर शुभसूचित, सदर एसडीएम आत्रेय मिश्रा मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। वहां लेखपाल मुकेश पांडेय और कानूनगो रामपाल मिश्रा को बुलाकर जमीन की नापी कराई गई। इसके बाद लोगों की आपसी सहमति के बाद गेट के पूर्व 15 गुणे 13 फीट की जमीन सहमति के आधार पर लिखित रूप से उपलब्ध कराई गई। उसके बाद मामला शांत हो गया। उस स्थान पर पक्की नींव देकर निर्माण का कार्य आरंभ हो गया।

खबरें और भी हैं

Latest News

पति से परेशान महिला ने उठाया आत्मघाती कदम, मौत से पहले 8 माह की बेटी पड़ोसी को सौंपी पति से परेशान महिला ने उठाया आत्मघाती कदम, मौत से पहले 8 माह की बेटी पड़ोसी को सौंपी
हाथरस/बड़ोदरा: उत्तर प्रदेश के हाथरस की रहने वाली 24 वर्षीय महिला ने गुजरात के बड़ोदरा में कथित तौर पर पति...
बलिया में स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, होमगार्ड घायल
“आपने बिल्कुल सही कहानी पकड़ी है! यही मेरी जिंदगी की कहानी है!” मिथुन चक्रवर्ती ने नंदिता रॉय और शिबोपप्रसाद मुखर्जी की 2027 की फिल्म के लिए कहा ‘हां’
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ के अहम डिलीवरी सीन के लिए मुस्कान बामने ने ली ‘3 इडियट्स’ से प्रेरणा
‘ये फितूर तेरा’ की सौम्या-जीत की जोड़ी बनी फैंस की फेवरेट, देबचंद्रिमा बोलीं- “ये प्यार मेरे लिए बहुत मायने रखता है”
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.