- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News : शादी के तीन माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
Ballia News : शादी के तीन माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
बलिया : उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरारोड नगर पंचायत स्थित वार्ड नंबर 6 में मैरिज हॉल के पीछे वाली गली में एक 23 वर्षीय नवविवाहिता प्रियंका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनों के अनुसार, प्रियंका की शादी तीन माह पहले राजू गुप्ता से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही राजू विदेश में नौकरी के लिए चला गया था। घर में सास, जेठ, जेठानी और अन्य परिजन रहते हैं।
बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम चाय-नाश्ता करने के बाद प्रियंका अपने कमरे में चली गई। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका पर खिड़की से झांककर देखा गया तो वह कमरे में फंदे से लटकी मिली।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।
