- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- अयोध्या
- अयोध्या में गौतम अदाणी ने दोहराया आस्था और सेवा का संदेश, गुरुकुल में AI लैब की भी घोषणा
अयोध्या में गौतम अदाणी ने दोहराया आस्था और सेवा का संदेश, गुरुकुल में AI लैब की भी घोषणा
अयोध्या : गौतम अदाणी ने हनुमान जयंती के अवसर पर पत्नी डॉ. प्रीति अदाणी, बेटे करण अदाणी और बहू परिधि अदाणी के साथ अयोध्या पहुंचकर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने श्री निश्शुल्क गुरुकुल महाविद्यालय का दौरा कर विद्यार्थियों और आचार्यों से मुलाकात की।
मंदिर दर्शन के बाद अदाणी परिवार श्रीराम मंदिर से करीब 10 मिनट दूर स्थित श्री निश्शुल्क गुरुकुल महाविद्यालय पहुंचा। वर्ष 1935 में स्वामी त्यागानंद जी द्वारा स्थापित इस गुरुकुल में करीब 200 छात्र निःशुल्क शिक्षा प्राप्त करते हैं। यहां गुरुकुल पद्धति के तहत छात्र परिसर में रहकर आचार्यों के मार्गदर्शन में वैदिक और आधुनिक शिक्षा ग्रहण करते हैं।
विद्यार्थियों से संवाद के दौरान गौतम अदाणी ने कहा कि मूल्यों से जुड़ी शिक्षा केवल व्यक्ति नहीं, बल्कि राष्ट्र का भविष्य बनाती है। उन्होंने यह भी कहा कि तेजी से बदलती AI की दुनिया में भारत की ज्ञान परंपरा को मजबूत बनाए रखना जरूरी है। इसी कड़ी में अदाणी फाउंडेशन ने गुरुकुल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित लैब बनाने में सहयोग देने की घोषणा की।
गुरुकुल परिसर में विद्यार्थियों के संस्कृत श्लोक पाठ और वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। अदाणी ने छात्रों के बीच बैठकर श्लोक सुने और कहा कि यहां शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला भी सिखाती है।
