‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में बड़ा मोड़ : लाइसेंस सस्पेंड होने पर छलका पुष्पा का दर्द

मुंबई : पुष्पा इम्पॉसिबल में हाल के एपिसोड्स में दर्शकों ने कहानी का एक बेहद भावनात्मक मोड़ देखा, जब झूठे रिश्वत आरोपों के चलते पुष्पा का वकील का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। यह ट्रैक शो की कहानी में बड़ा टर्निंग पॉइंट बनकर सामने आया है।

पुष्पा का किरदार निभा रहीं करुणा पांडे ने इस सीक्वेंस को लेकर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए शो के सबसे भावनात्मक और थकाने वाले दृश्यों में से एक था।

यह भी पढ़े - डिश टीवी और एण्डटीवी की साझेदारी, ‘भाबीजी घर पर हैं 2.0’ में इंटरएक्टिव एंगेजमेंट की नई पहल

करुणा पांडे ने कहा, “पुष्पा के लिए वकील का लाइसेंस सिर्फ एक कागज़ नहीं, बल्कि उसकी पहचान और आत्म-सम्मान का प्रतीक है। अचानक और नाइंसाफी के हालात में इसका छिन जाना बेहद तकलीफदेह है। इन दृश्यों को निभाते समय मुझे बेबसी की भावना में लगातार रहना पड़ा, जिससे भावनात्मक रूप से काफी असर हुआ।”

उन्होंने बताया कि कई बार टेक्स के बीच उन्हें खुद को संभालने के लिए रुकना पड़ा, क्योंकि दृश्य बेहद सच्चे और दर्द से भरे हुए थे। उनके मुताबिक यही ट्रैक पुष्पा के किरदार को और प्रेरणादायक बनाते हैं, क्योंकि वह टूटती जरूर है लेकिन हार नहीं मानती।

आने वाले एपिसोड्स में दर्शक देखेंगे कि पुष्पा अब अपनी सच्चाई और सम्मान वापस पाने की लड़ाई कैसे लड़ती है। शो में आगे और भी भावनात्मक गहराई और दिलचस्प ड्रामा देखने को मिलेगा।

दर्शक सोनी सब पर यह शो हर सोमवार से शनिवार रात 9:30 बजे देख सकते हैं।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.