- Hindi News
- भारत
- लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र पाल सिंह ने पश्चिमी कमान की कमान संभाली
लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र पाल सिंह ने पश्चिमी कमान की कमान संभाली
नई दिल्ली/चंडीमंदिर : लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र पाल सिंह ने 1 अप्रैल 2026 को भारतीय सेना की पश्चिमी कमान का जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (GOC-in-C) का कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार का स्थान लिया, जो 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए।
वीसीओएएस (Vice Chief of Army Staff) बनने से पहले वह सेना मुख्यालय में डायरेक्टर जनरल ऑपरेशनल लॉजिस्टिक्स के पद पर तैनात रहे, जहां उन्होंने ऑपरेशनल मोबिलिटी, लॉजिस्टिक्स इंटीग्रेशन और युद्धक तैयारियों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
लेफ्टिनेंट जनरल सिंह भारतीय सैन्य अकादमी और लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने सिकंदराबाद स्थित कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में भी उच्च स्तरीय सैन्य एवं प्रशासनिक प्रशिक्षण प्राप्त किया है। उन्हें अति विशिष्ट सेवा मेडल (AVSM) और बार टू सेना मेडल से सम्मानित किया जा चुका है।
कमान संभालने के बाद उन्होंने उच्च स्तर की ऑपरेशनल तत्परता, नवाचार, ड्रोन और काउंटर-ड्रोन जैसी उन्नत तकनीकों के समावेशन, खुफिया आधारित अभियानों और नागरिक प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय पर विशेष जोर दिया। सेना सूत्रों के अनुसार उनके नेतृत्व में पश्चिमी कमान बहु-डोमेन ऑपरेशनों और बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण पर विशेष ध्यान केंद्रित करेगी।
