Ballia News: जेएनसीयू में कृषि फार्म पर फल एवं सब्जियों का पौधरोपण

बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता ने तरबूज, कुलसचिव एसएल पाल ने केला, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉक्टर अजय कुमार चौबे ने पपीता पौधा लगाकर कृषि फार्म पर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए ईमानदारी से मेहनत करना चाहिए। कृषि विभाग को शोध एवं नवाचार के लिए करीब 2 एकड़ का कृषि शोध फॉर्म मुहैया कराया गया।इससे कृषि के छात्रों को शोधपरक कार्य करने के लिए तथा प्रयोगात्मक कार्य कर दक्ष एवं कुशल बनने में सहायक होगा। इस अवसर पर कृषि विभाग के छात्र उत्साहित दिखें और सभी छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

उद्यान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अमित कुमार सिंह ने बताया कि जायद की फसल पर सूरजमुखी की एक एकड़ में फसल लगाई गई तथा पपीता एवं केला भी 100-100 पेड़ लगाया गया। उन्होंने पपीते के गुण के बारे में बताया कि पपीते में विटामिन ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है तथा लगाई गई वैरायटी ताइवान है, जो की एक बौनी किस्म की वैरायटी है। इसकी कुल लंबाई 3.5 से 4 फीट ही होती है तथा यह लगभग 6 महीने में फल देने योग्य हो जाएगी। वही केले के रूप में जी 9 वैरायटी को लगाया गया, यह भी एक नन्ही प्रजाति है तथा 12 से 13 माह में यह फल देने लगेगा। केले में कार्बोहाइड्रेट की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा कुकुर विटेशी फैमिली की सब्जियों का भी रोपण किया गया।

यह भी पढ़े - बलिया: खाड़ी देश से इमो एप पर पति ने दिया तीन तलाक, पत्नी की तहरीर पर छह ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा

यह सब्जियां मानव आहार का प्रमुख अंग है इन्हें बेल वाली सब्जियों के रूप में भी जाना जाता है। इनमें प्रचुर मात्रा में आवश्यक विटामिन, मिनरल्स पाया जाता है। इस वर्ग में ककड़ी ,खीरा, तरबूज ,खरबूज, लौकी ,नेनुआ, करेला कद्दू अन्य पौधो को लगाया गया। कृषि विभाग के प्रभारी डॉक्टर लाल विजय सिंह ने जायद मौसम में लगने वाली सब्जियों और फलो को लगाने कि वैज्ञानिक विधियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। इस अवसर पर कृषि विभाग के डॉ विपिन यादव, डॉ विनीत शाही, डॉ अमर सिंह गौड़, डॉ ऋषभ मौर्य सहित अन्य छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

एसबीआई लाइफ का न्यू बिजनेस प्रीमियम 10% बढ़कर ₹20,259 करोड़ पहुंचा, मुनाफे में 17% की वृद्धि एसबीआई लाइफ का न्यू बिजनेस प्रीमियम 10% बढ़कर ₹20,259 करोड़ पहुंचा, मुनाफे में 17% की वृद्धि
मुंबई, नवंबर 2026। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने 30 सितंबर 2026 को समाप्त अवधि के दौरान मजबूत वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया...
जयदीप अहलावत ने ‘पाताल लोक सीजन 2’ के लिए जीता आईफा डिजिटल अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के सम्मान से नवाजे गए
अदाणी यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में 374 विद्यार्थियों को मिली डिग्री, 10 मेधावियों को पदक से नवाजा गया
“मेरे किरदार की सबसे बड़ी कमजोरी वे लोग हैं, जिनसे वह प्यार करता है; उन्हें कभी मना नहीं कर पाता”: अधिक मेहता
“अपने विचार साझा करना और सवाल पूछना जरूरी है, क्योंकि इससे हम एक-दूसरे को बेहतर समझ पाते हैं”: मनीष वाधवा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.