Ballia News: बकरीद का त्योहार शांति व सौहार्द के साथ मनाने के लिए दुबहड़ थाने पर पीस कमेटी की बैठक हुई

दुबहड़, बलिया। आगामी बकरीद त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को थाना परिसर में थाना क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं मुस्लिम भाइयों के बीच थाना प्रभारी राजेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई.

दुबहड़, बलिया: आगामी बकरीद त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को थाना परिसर में थाना क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं मुस्लिम भाइयों के बीच थाना प्रभारी राजेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में थाना प्रभारी श्री मिश्रा ने कहा कि कोई भी त्योहार शांति, खुशी, उत्साह व आपसी सौहार्द का संदेश देता है. बकरीद का त्यौहार पवित्र, अमन-चैन, त्याग और बलिदान का है। इसे सभी को मिलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाना चाहिए।  

थाना प्रभारी ने उपस्थित मुस्लिम भाइयों से थाना क्षेत्र के सभी मस्जिदों एवं ईदगाहों पर होने वाली नमाज के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा सभी स्थानों पर कुर्बानी का समय अपने रजिस्टर में अंकित किया. साथ ही नमाज पढ़ाने वाले मौलवी का नाम-पता और उनका परिचय भी लिया। कहा कि बकरीद में अगर किसी को कोई परेशानी दिखे तो तुरंत मुझे फोन करें या 112 नंबर डायल कर पुलिस को बुलाएं। यदि कोई बकरीद पर्व की शांति एवं अमन-चैन में बाधा डाल कर शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करेगा तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा।  

यह भी पढ़े - बलिया में आकाशीय बिजली का कहर, पेड़ के नीचे खड़े चार युवकों पर गिरी बिजली; दो की मौत, दो झुलसे

उन्होंने थाना क्षेत्र के संबंधित गांव के ग्राम प्रधान व प्रधान प्रतिनिधियों को मस्जिदों के आसपास व गांव में साफ-सफाई व अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उपनिरीक्षक धर्म देश सिंह, मनोज कुमार, इंद्रेश यादव, सुनील कुमार, सुरेंद्र कुमार, मोहम्मद शमीम, बुड्ढा अंसारी, मोहम्मद माजिद, मु कैश, असगर अली, जैनुल, शाबिर खान, मोहम्मद समीर, मौलाना उमर, मौलाना साहिल अली, इब्राहिम, सदर मोहम्मद फिरोज, मोहम्मद अली, मोहम्मद हदीस, प्रधानगण ब्रिजेश तिवारी, मनीष पांडे गुड्डु, दिनेश चौबे आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.