- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- युवती से छेड़खानी व मानसिक उत्पीड़न के मामले में मुकदमा दर्ज, एसपी के हस्तक्षेप के बाद हरकत में आई प...
युवती से छेड़खानी व मानसिक उत्पीड़न के मामले में मुकदमा दर्ज, एसपी के हस्तक्षेप के बाद हरकत में आई पुलिस
बलिया। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र में युवती के साथ सरेराह छेड़खानी, अभद्रता और मानसिक उत्पीड़न के मामले में पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़िता का आरोप है कि तनुज सिंह उस पर जबरन शादी करने का दबाव बना रहा है तथा आए दिन अभद्र भाषा का प्रयोग कर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है।
युवती ने बताया कि उसने 23 जून को ही बांसडीहरोड थाने में इसकी शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद वह 30 जून को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और न्याय की गुहार लगाई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने बांसडीहरोड थाना प्रभारी को फटकार लगाते हुए निर्देश दिया कि पूर्व में दिए गए आदेशों के बावजूद कार्रवाई न होना गंभीर लापरवाही है। उन्होंने क्षेत्राधिकारी को मामले में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
एसपी के सख्त निर्देश के बाद बांसडीहरोड थाना पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली।
थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
