International Yoga Day : UP में धूमधाम से मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, जनप्रतिनिधियों से लेकर आमजन तक ने किया योगाभ्यास

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जिलों में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, मंत्रियों, प्रशासनिक अधिकारियों, छात्रों और आम नागरिकों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

प्रदेशभर के स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी कार्यालयों, पुलिस लाइनों, जेलों, स्टेडियमों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष योग शिविरों का आयोजन किया गया। वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज, मथुरा, कानपुर, आगरा, मेरठ, गोरखपुर, बरेली, अलीगढ़, लखीमपुर खीरी, बस्ती, देवरिया, मिर्जापुर और सोनभद्र समेत विभिन्न जिलों में योग रैलियां और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए।

यह भी पढ़े - टिकट बेचने के आरोपों से घिरी निषाद पार्टी, संजय निषाद ने बनाई 4 सदस्यीय जांच समिति

36 बिरादरी ने लिया स्वस्थ भारत का संकल्प

मुरादाबाद मंडल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 36 बिरादरी के लोगों ने एकजुट होकर ‘स्वस्थ भारत’ का संकल्प लिया। भाजपा विधायक राजीव तरारा ने कहा कि योग शिविरों के माध्यम से ही स्वस्थ भारत का सपना साकार हो सकता है। ‘12-12-12’ थीम के तहत मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा और संभल में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें करीब 1200 लोगों ने भाग लिया।

प्रदेश के विभिन्न जिलों में हुए विशेष कार्यक्रम

लखनऊ में भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने योगाभ्यास करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज 170 से अधिक देशों में योग दिवस मनाया जा रहा है।

मैनपुरी में मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि योग दिवस ने भारत की प्राचीन संस्कृति और ऋषि-मुनियों की परंपरा को विश्व स्तर पर सम्मान दिलाया है। वहीं बदायूं में मंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने योग को विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका की सराहना की।

प्रयागराज में संगम तट पर आकर्षक सैंड आर्ट के माध्यम से योग की परंपरा को प्रदर्शित किया गया। मिर्जापुर में मंत्री आशीष सिंह पटेल ने इस वर्ष की थीम ‘हेल्दी एजिंग’ (स्वस्थ बुढ़ापा) पर प्रकाश डालते हुए योग को बढ़ती उम्र में स्वास्थ्य बनाए रखने का प्रभावी माध्यम बताया।

महाराजगंज में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने योग की वैश्विक पहचान में भारत की भूमिका पर प्रकाश डाला, जबकि गाजियाबाद में कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने योग को संतुलित और अनुशासित जीवन का आधार बताया।

कौशांबी में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया योग

कौशांबी के डायट मैदान में आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर एवं राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल, पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण, मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और आम नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली का आधार है।

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरे उत्तर प्रदेश में लोगों ने नियमित योग करने और स्वस्थ, संतुलित एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: पोखरे में डूबने से युवक की मौत, स्नान के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा Ballia News: पोखरे में डूबने से युवक की मौत, स्नान के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा
बलिया: जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नागपुर गांव स्थित श्रीनाथ बाबा पोखरा में रविवार दोपहर स्नान के दौरान एक...
Ballia News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, परिवारों में मचा कोहराम
Ballia News: बांसडीह की बेटी निधि पाण्डेय ने रचा सफलता का इतिहास, बिहार PCS में बनीं अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
Ballia News : 12 वर्षों के संघर्ष के बाद पवन कुमार सिंह ने पाई सफलता, BPSC में चयनित होकर बने बीपीआरओ
International Yoga Day : UP में धूमधाम से मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, जनप्रतिनिधियों से लेकर आमजन तक ने किया योगाभ्यास
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.