Ballia News: 14 जून को होगी यूपीपीएससी प्रवक्ता प्रारंभिक परीक्षा, 13 केंद्रों पर 5643 अभ्यर्थी होंगे शामिल

बलिया। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा आयोजित प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज प्रारंभिक परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस संबंध में शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी ने बताया कि यह परीक्षा 14 जून को प्रातः 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। जनपद में इसके लिए कुल 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 5643 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

यह भी पढ़े - CM डैशबोर्ड रैंकिंग में बलिया का शानदार प्रदर्शन, प्रदेश में हासिल किया 7वां स्थान

परीक्षा की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 13 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक एवं सहायक केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती की गई है। जिलाधिकारी ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने परीक्षा केंद्रों का पूर्व निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का सत्यापन कर लें।

उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर जनरेटर, सीसीटीवी कैमरे, पेयजल, बायोमेट्रिक सत्यापन, पंखों की समुचित व्यवस्था एवं साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए कर्मचारियों एवं पुलिस बल की समय से उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की गोपनीयता, पारदर्शिता और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी गंभीरता से पालन करें, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराई जा सके।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, सभी सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक तथा सहायक केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

Saharanpur News: पड़ोसियों के विवाद में चली गोली, 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत; आरोपी की तलाश में पुलिस की दबिश Saharanpur News: पड़ोसियों के विवाद में चली गोली, 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत; आरोपी की तलाश में पुलिस की दबिश
सहारनपुर। देवबंद कोतवाली क्षेत्र के नन्हेड़ा सादा गांव में शुक्रवार देर रात पड़ोसियों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप...
Ram Mandir Donation Controversy: टैक्सी ड्राइवर से करोड़ों की संपत्ति तक का सफर सवालों के घेरे में, दान विवाद में नाम आने से बढ़ी चर्चा
आज का राशिफल: जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आपका दिन
Ballia News: 14 जून को होगी यूपीपीएससी प्रवक्ता प्रारंभिक परीक्षा, 13 केंद्रों पर 5643 अभ्यर्थी होंगे शामिल
Ballia News: करिहरा में 22 जून से होगी संगीतमय रामकथा, विधायक केतकी सिंह ने किया भूमि पूजन
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.