Ballia News: मजदूरी मांगने पर मजदूर की पिटाई, भट्ठा मालिक व मुंशी पर मुकदमा दर्ज

बलिया। मजदूरी मांगने पर एक मजदूर के साथ कथित मारपीट के मामले में पुलिस ने ईंट भट्ठा मालिक और मुंशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला सुखपुरा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के धर्मपुरा निवासी कमलेश्वर राजभर ने तहरीर देकर बताया कि वह बलेसरा ईंट-भट्ठा पर काम करता था, जहां उसकी तीन माह की मजदूरी बकाया थी।

यह भी पढ़े - बलिया में गोंड जाति प्रमाण पत्र पर सख्त हुई स्क्रूटनी कमेटी, बिना साक्ष्य आवेदन खारिज

आरोप है कि मजदूरी मांगने पर भट्ठा मालिक उभांव थाना क्षेत्र के मलेरी निवासी विनय यादव तथा मुंशी सुखपुरा थाना क्षेत्र के अलावलपुर निवासी अशोक यादव ने उसे रस्सी से बांध दिया और लाठी-डंडे तथा लोहे की रॉड से मारपीट कर घायल कर दिया।

पीड़ित ने बताया कि पिटाई के दौरान उसके कान में चोट लगी और पैर में मोच आ गई। उसने यह भी आरोप लगाया कि भट्ठा संचालक ने उसे जलाने की धमकी दी।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.