- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- जन्म प्रमाण-पत्र निर्गत करने में अनियमितताओं को लेकर अधिवक्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
जन्म प्रमाण-पत्र निर्गत करने में अनियमितताओं को लेकर अधिवक्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
बलिया। सिविल कोर्ट बलिया के अधिवक्ताओं ने सदर तहसील में जन्म प्रमाण-पत्र जारी करने में कथित अनियमितताओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया कि तहसील कार्यालय का संचालन अनियमित समय पर हो रहा है, जिससे आम जनता और अधिवक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अधिवक्ताओं ने बताया कि वर्तमान समय में स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में जन्म प्रमाण-पत्र उपलब्ध नहीं होने से अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है।
उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की कि लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण कराया जाए, गायब अभिलेखों की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए तथा कार्यालय का समय प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक नियमित किया जाए।
साथ ही पूर्व की सुचारू व्यवस्था बहाल कर निर्धारित समय-सीमा में जन्म प्रमाण-पत्र जारी करना सुनिश्चित करने की भी मांग की गई।
इस दौरान अधिवक्ता सौरभ कुमार सिंह, एजाज अहमद, इंद्रजीत ठाकुर, निशात बारी, शशि भूषण सिंह, आनंद कुमार Singh, दीपू दुबे, धनु यादव, विष्णु गुप्ता तथा अधिवक्ता मुलायम (मीडिया प्रभारी, सिविल कोर्ट बलिया) सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
