होटल में प्रेमिका ने प्रेमी की गला रेतकर हत्या, गिरफ्तार

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में ग्वालियर हाईवे स्थित एक होटल में एक विवाहिता महिला ने अपने प्रेमी की कथित रूप से हथौड़े से हमला करने के बाद गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, घटना मलपुरा क्षेत्र स्थित होटल ताज पथ की है, जहां शुक्रवार को एक युवक और एक महिला ने कमरा लिया था। चेक-इन करने के करीब डेढ़ घंटे बाद महिला कमरे से बाहर आई और होटल कर्मचारियों को हत्या की जानकारी दी।

यह भी पढ़े - सुहागरात से पहले दुल्हन ने रखी 90 लाख की शर्त, आगरा में मामला पहुंचा थाने

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे से युवक का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी महिला को मौके से हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान फतेहपुर सीकरी निवासी खिल्लो के ककुआ के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उसका विवाहिता प्रीति नामक महिला से अवैध संबंध था।

पुलिस के मुताबिक, महिला का आरोप है कि युवक उसे ब्लैकमेल कर रहा था, जिससे परेशान होकर उसने पहले उसके सिर पर हथौड़े से प्रहार किया और बाद में धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला अवैध संबंध और ब्लैकमेलिंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.