पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 99वीं जयंती पर ‘जननायक स्थल’ पर श्रद्धांजलि, शताब्दी वर्ष का शुभारंभ

नई दिल्ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 99वीं जयंती पर उनकी समाधि ‘जननायक स्थल’ (विजय घाट के निकट) पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर देश के कई वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों और गणमान्य व्यक्तियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, जितिन प्रसाद, गिरिराज सिंह, सांसद निशिकांत दुबे, सुप्रिया सुले, विजय गोयल, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री आर. पी. एन. सिंह, पूर्व सांसद धनंजय सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़े - मुंबई में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 1,000 मेगावाट पावर लिंक शुरू किया, क्लीन एनर्जी सप्लाई को मिलेगा बड़ा बल

इसके अलावा महामंत्री अरुण सिंह, राधा मोहन अग्रवाल, सीएम रमेश, सुरेन्द्र सिंह नागर, सुबोध कांत सहाय, एस. सेल्वगनाबथी, नरेश बंसल, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी और युवा चेतना के प्रतिनिधियों ने भी जननायक को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर चंद्रशेखर जी के शताब्दी वर्ष (2026–27) का औपचारिक शुभारंभ भी किया गया। आयोजकों ने बताया कि पूरे वर्ष देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों, संगोष्ठियों और आयोजनों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी, ताकि उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।

इसी क्रम में मावलंकर हॉल, रफी मार्ग स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब, नई दिल्ली में ‘चंद्रशेखर जन्मशती समारोह’ का पहला आयोजन भी किया गया।

आयोजकों ने कहा कि चंद्रशेखर का जीवन संघर्ष, सिद्धांत और जनसेवा की अद्वितीय मिसाल रहा है। देशहित को सर्वोपरि रखने वाले चंद्रशेखर सच्चे जननायक के रूप में देशवासियों के हृदय में आज भी अमर 

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ : महिला आरक्षण बिल पर सपा का रुख बना सियासी बहस का केंद्र, अखिलेश के सामने बड़ी चुनौती लखनऊ : महिला आरक्षण बिल पर सपा का रुख बना सियासी बहस का केंद्र, अखिलेश के सामने बड़ी चुनौती
UP News: महिला आरक्षण विधेयक एक बार फिर भारतीय राजनीति में बड़ा मुद्दा बन गया है। लोकसभा में दो दिनों...
New Delhi: पैसों के विवाद में पड़ोसी ने पिता-पुत्र की हत्या, सुल्तानपुरी में नाबालिग की भी चाकू मारकर हत्या
बलिया : दोषी चिकित्सकों की गिरफ्तारी न होने पर युवक ने कलेक्ट्रेट में किया आत्मदाह का प्रयास
बलिया : पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण, वक्ताओं ने याद किए उनके सिद्धांत
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 99वीं जयंती पर ‘जननायक स्थल’ पर श्रद्धांजलि, शताब्दी वर्ष का शुभारंभ
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.