बलिया : पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण, वक्ताओं ने याद किए उनके सिद्धांत

Ballia News: पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती जिला मुख्यालय स्थित चंद्रशेखर उद्यान में मनाई गई, जहां लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

चंद्रशेखर फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित कर ‘युवा तुर्क’ के नाम से विख्यात पूर्व प्रधानमंत्री को नमन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।

यह भी पढ़े - जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, दो चरणों में होगा कार्य : डीएम ने दिए प्रशिक्षण और स्वगणना के निर्देश

बेरूआरबारी ब्लॉक के पूर्व प्रमुख अनिल सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर का व्यक्तित्व ऐसा था कि उन्हें किसी दल की सीमाओं में नहीं बांधा जा सकता था। उन्होंने कहा कि सभी दलों के लोगों के लिए उनके मन में समान भाव था और बलिया के लोग उन्हें दलगत राजनीति से ऊपर मानते थे।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में रहने के दौरान भी चंद्रशेखर किसी की बीमारी या संकट में दल नहीं देखते थे, बल्कि सभी की सहायता के लिए तत्पर रहते थे।

अनिल सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर की सोच सर्व समाज के लिए थी और वह चाहते थे कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे तथा सभी को न्याय मिले। उन्होंने सड़क से लेकर संसद तक इसी सिद्धांत के लिए संघर्ष किया।

उन्होंने नई पीढ़ी से चंद्रशेखर के विचारों और सिद्धांतों को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे देश में एकता और सामाजिक समरसता मजबूत होगी।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि चंद्रशेखर हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और यह सुनिश्चित करने के पक्षधर रहे कि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे।

इस अवसर पर यशपाल सिंह, देव नारायण उर्फ पुन्ना सिंह, वंश बहादुर सिंह, डॉ. विश्राम यादव, अमित सिंह, धनजी सिंह और राजेश सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ : महिला आरक्षण बिल पर सपा का रुख बना सियासी बहस का केंद्र, अखिलेश के सामने बड़ी चुनौती लखनऊ : महिला आरक्षण बिल पर सपा का रुख बना सियासी बहस का केंद्र, अखिलेश के सामने बड़ी चुनौती
UP News: महिला आरक्षण विधेयक एक बार फिर भारतीय राजनीति में बड़ा मुद्दा बन गया है। लोकसभा में दो दिनों...
New Delhi: पैसों के विवाद में पड़ोसी ने पिता-पुत्र की हत्या, सुल्तानपुरी में नाबालिग की भी चाकू मारकर हत्या
बलिया : दोषी चिकित्सकों की गिरफ्तारी न होने पर युवक ने कलेक्ट्रेट में किया आत्मदाह का प्रयास
बलिया : पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण, वक्ताओं ने याद किए उनके सिद्धांत
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 99वीं जयंती पर ‘जननायक स्थल’ पर श्रद्धांजलि, शताब्दी वर्ष का शुभारंभ
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.