Ballia News: बलिया में युवक की धारदार हथियार से हत्या, बदमाशों ने घर पर बोला धावा

Ballia News: बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के सरया गांव में बदमाशों ने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, सरया गांव निवासी राजेश कुमार (42) पुत्र चंद्रदीप मल्लाह शनिवार देर शाम अपने घर पर थे, तभी आधा दर्जन से अधिक हमलावर वहां पहुंचे और उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। खून से लथपथ हालत में राजेश को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े - बलिया में 157 स्कूली वाहनों पर रोक, अभिभावकों को सतर्क रहने की सलाह

हत्या के कारणों का खुलासा अभी नहीं हुआ है, लेकिन चर्चा है कि राजेश की चचेरी बहन की शादी तीन दिन पहले हुई थी, जहां शादी समारोह के दौरान डुमरी गांव के कुछ लोगों से उनका विवाद हो गया था। पुलिस इसी एंगल से भी मामले की पड़ताल कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में ‘स्कूल चलो अभियान’ कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री दयाशंकर सिंह, बच्चों संग बैठकर चखा मिड-डे मील बलिया में ‘स्कूल चलो अभियान’ कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री दयाशंकर सिंह, बच्चों संग बैठकर चखा मिड-डे मील
बलिया। जनपद के कंपोजिट विद्यालय बसंतपुर में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री...
संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम सख्त, लापरवाही पर लेखपाल और कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई
बांसडीह में भाजपा मंडल पदाधिकारियों का प्रशिक्षण, कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती का संदेश
राधाकृष्ण अकादमी में ‘समिट ऑफ सक्सेस’ का आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान
बलिया में सिलेंडर फटने से चार झोपड़ियां जलीं, 28 अप्रैल को बेटी की शादी वाले परिवार पर संकट
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.