- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बांसडीह में भाजपा मंडल पदाधिकारियों का प्रशिक्षण, कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती का संदेश
बांसडीह में भाजपा मंडल पदाधिकारियों का प्रशिक्षण, कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती का संदेश
बलिया। भाजपा के बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडलों—रेवती, सहतवार, बांसडीह, मनियर और बेरुआरबारी— के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत शनिवार को प्रशिक्षण दिया गया।
जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि भाजपा देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो विकास के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा को भी आगे बढ़ा रही है।
पूर्व विधायक भगवान पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि देश और प्रदेश को मोदी और योगी जैसे मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता है, जिनके नेतृत्व में विकास और सुशासन को नई दिशा मिली है।
कार्यक्रम के दौरान विधायक केतकी सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष विजयबहादुर सिंह, हिमांशु सिंह, राजेश सिंह, गोपालजी, अजय सिंह, अभिजीत तिवारी, प्रतुल ओझा, सतेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, राकेश वर्मा, भोला ओझा, मिथिलेश तिवारी, शारदानंद साहनी, पूनम गुप्ता, रंजना सिंह, सिंपी सिंह, ममता सिंह, शेतांशु गुप्ता और दिग्विजय सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
