- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया : नारी शक्ति वंदन विधेयक को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, विपक्ष पर साधा निशाना
बलिया : नारी शक्ति वंदन विधेयक को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, विपक्ष पर साधा निशाना
बलिया : नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक पारित नहीं होने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विधायक केतकी सिंह के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान विपक्षी दलों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए महिला कार्यकर्ताओं ने जन आक्रोश रैली निकाली।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक केतकी सिंह ने कहा कि विपक्ष लगातार महिलाओं का अपमान कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि संसद में महिला विधेयक को गिराकर विपक्ष ने देश की आधी आबादी के साथ विश्वासघात किया है।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का इतिहास महिला विरोधी रहा है और इन दलों ने महिलाओं के हित में कोई ठोस कार्य नहीं किया। विधायक ने यह भी कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चला रही हैं, जिनका लाभ व्यापक स्तर पर मिल रहा है।
इस अवसर पर सिंपी सिंह, रंजना सिंह, पूनम गुप्ता, रेखा सिंह, लालती राजभर, आरती सिंह, निर्मला वर्मा, प्रमिला सिंह, अजय सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजेश सिंह, प्रतुल ओझा, नीतेश सिंह, शारदानंद साहनी, भोला ओझा, राकेश वर्मा, मिथिलेश तिवारी, दुर्गेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
