Ballia News: शहीद-ए-आजम मंगल पांडेय स्मारक का जीर्णोद्धार कैसे किया जाए? बैठक में चर्चा की

दुबहड़, बलिया। भारत के स्वतंत्रता संग्राम का पहला इतिहास लिखने वाला बलिया जिले का नगवा गांव आजादी के अमृत काल पर्व में भी अपनी उम्मीद पर आंसू बहा रहा है.

दुबहड़, बलिया। भारत के स्वतंत्रता संग्राम का पहला इतिहास लिखने वाला बलिया जिले का नगवा गांव आजादी के अमृत काल पर्व में भी अपनी उम्मीद पर आंसू बहा रहा है. इसको लेकर रविवार को क्षेत्र के एसजी पब्लिक स्कूल घोधरा में कृष्णकांत पाठक की अध्यक्षता में मंगल पांडेय विचार मंच की आवश्यक बैठक आयोजित की गई.

बैठक को संबोधित करते हुए विचार मंच के अध्यक्ष कृष्णकांत पाठक ने कहा कि भारत के संघर्ष की शुरुआत बलिया जिले के नगवा गांव निवासी शहीद मंगल पांडे ने 1857 में सर्वप्रथम अपने प्राणों की आहुति देकर की थी. लेकिन आजादी के इतने वर्षों के बाद भी बलिया जिले में शहीद मंगल पांडे के सम्मान में उनकी मर्यादा के अनुरूप कोई ऐतिहासिक कार्य नहीं किया गया है. ताकि बलिया जिले के शहीद मंगल पांडेय को बाहरी लोग पहचान सकें।

यह भी पढ़े - बलिया में शराब दुकान का ताला तोड़कर 1.90 लाख की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई चोरों की हरकत

हालांकि इसके लिए मंगल पांडेय से जुड़े विभिन्न संगठन समय-समय पर सरकार व जनप्रतिनिधियों तक अपनी आवाज पहुंचाते रहे हैं। आलम यह है कि उनके पैतृक गांव स्थित स्मारक भी जर्जर हालत में है, जो कब गिर जाए कहा नहीं जा सकता। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मंगल पाण्डेय विचार मंच का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही शहर के विधायक एवं परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह से मिलकर बलिया में शहीद के सम्मान में कोई ऐतिहासिक कार्य करवाने के लिए जायेगा. स्वतंत्रता संग्राम के महानायक मंगल पाण्डेय। बैठक में कृष्णकांत पाठक, रणजीत सिंह, अन्ना पूर्णानंद तिवारी, नागेंद्र तिवारी, बब्बन विद्यार्थी, नीतीश पाठक, पन्ना लाल गुप्ता, संदीप गुप्ता समेत कई लोग मौजूद रहे.

खबरें और भी हैं

Latest News

बस्ती में भीषण सड़क हादसा: अजमेर शरीफ जा रही तीर्थयात्रियों की बस ट्रक से भिड़ी, चार की मौत बस्ती में भीषण सड़क हादसा: अजमेर शरीफ जा रही तीर्थयात्रियों की बस ट्रक से भिड़ी, चार की मौत
बस्ती। बस्ती जिले में जायरीनों की एक बस की एक ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई जिसमें चार लोगों...
“हम एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे…” प्रेमी का सनसनीखेज दावा—माता-पिता और चार बहनों ने मिलकर की प्रेमिका की हत्या
पंचायत चुनाव से पहले यूपी में हड़कंप, विकास कार्यों की सख्त जांच, प्रधान-सचिवों को नोटिस
नेशनल हेराल्ड केस में ईडी को झटका, सोनिया–राहुल गांधी को बड़ी राहत
लखीमपुर खीरी का शारदा बैराज बनेगा वेलनेस व ईको-टूरिज्म का नया केंद्र, प्रकृति और स्वास्थ्य का अनूठा संगम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.