Ballia News : बेल्थरारोड में दिल्ली एम्स के चिकित्सक डॉ. अमरेंद्र गुप्ता का भव्य स्वागत

बेल्थरारोड, बलिया। नगर क्षेत्र के चौकिया निवासी प्रतिभाशाली चिकित्सक डॉ. अमरेंद्र कुमार गुप्ता का उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तत्वावधान में भव्य स्वागत किया गया। नगर के एक अस्पताल परिसर में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में व्यापारी, गणमान्य नागरिक और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

नगर अध्यक्ष निलेश कुमार दीपू के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. अमरेंद्र गुप्ता के गृह क्षेत्र में पहली बार पहुंचने पर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। वर्तमान में उनकी तैनाती दिल्ली एम्स में है, जिसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात माना जा रहा है।

यह भी पढ़े - Ballia News: शिक्षामित्र सम्मान समारोह में मंत्री दयाशंकर सिंह ने बांटे चेक, विकास योजनाओं की दी जानकारी

समारोह में उनके पिता डॉ. विजय शंकर गुप्त भी उपस्थित रहे। इस दौरान मोहन सिंह वर्मा, राजेश गुप्ता, सत्य प्रकाश गुप्ता, पवन वर्मा, हेमंत शुक्ला, वागीश पांडे, संदीप जयसवाल, मंटू मल्ल, राघवेंद्र कुमार, संतोष यादव, शुभम वर्मा, गौरव सर्राफ, बिन्नू वर्मा, अमन बरनवाल और अली नवाज सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

डॉ. अमरेंद्र गुप्ता की प्रारंभिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय चौकिया में हुई। इसके बाद उन्होंने नवोदय विद्यालय सिंहाचवर से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने केजीएमयू से एमबीबीएस और फातिमा मेडिकल कॉलेज से एमडी की उपाधि प्राप्त की।

उनके परिवार की शैक्षणिक पृष्ठभूमि भी प्रेरणादायक रही है। उनके पिता प्रधानाध्यापक, छोटा भाई उत्तर प्रदेश पुलिस में तथा बड़ी बहन शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं।

इस अवसर पर डॉ. अमरेंद्र गुप्ता ने कहा, “मैं अपने गांव, माता-पिता और गुरुओं का हमेशा ऋणी रहूंगा। आज जो भी हूं, वह उनकी मेहनत और आशीर्वाद का परिणाम है। युवाओं को मेहनत, धैर्य और लक्ष्य के साथ आगे बढ़ना चाहिए, सफलता जरूर मिलेगी।”

खबरें और भी हैं

Latest News

‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता
इंदौर। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले अनसुने और अनदेखे लोगों को सम्मानित करने वाली पहल ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’...
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई कोडिएक 4x4 रेंज पेश की, कीमत 36.99 लाख रुपये से शुरू
एनर्जी और इंटेलिजेंस इन्फ्रास्ट्रक्चर तय करेंगे भारत की ताकत : गौतम अदाणी
‘बिन समझाए, सिर्फ माँ समझती है’: एसबीआई लाइफ ने मदर्स डे पर माँ के अंतर्ज्ञान को किया सम्मानित
‘हस्तिनापुर के वीर’ में गांधारी बनेंगी विवाना सिंह, निभाएंगी करुणा और अनुशासन के बीच उलझी माँ का किरदार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.