- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News: शादी से 8 घंटे पहले युवती प्रेमी संग फरार, परिजनों में हड़कंप
Ballia News: शादी से 8 घंटे पहले युवती प्रेमी संग फरार, परिजनों में हड़कंप
बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती शादी से ठीक आठ घंटे पहले अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया और परिजनों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
बुआ ने काफी तलाश की, लेकिन युवती का कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने घर लौटकर परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने भी कई जगह खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
शक के आधार पर परिजन चाई छपरा निवासी एक युवक के घर पहुंचे, लेकिन वहां युवक और उसके परिवार के सदस्य भी नहीं मिले। युवक का मोबाइल फोन भी बंद बताया जा रहा है।
परिजनों ने युवक के परिवार से संपर्क कर युवती को वापस बुलाने की अपील की, लेकिन उन्होंने घटना की जानकारी से इनकार कर दिया। इसके बाद परिजन बैरिया थाने पहुंचे और युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
प्रभारी निरीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।
