Varanasi News: मंत्री के गनर पर शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, गिरफ्तार

वाराणसी। वाराणसी पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक महिला का चार साल तक शारीरिक शोषण करने और गर्भपात कराने के आरोप में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के गनर को गिरफ्तार किया है।

सारनाथ थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी के अनुसार, थाना क्षेत्र की एक युवती ने मिर्जापुर निवासी सिपाही प्रशांत राय पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि आरोपी ने शादी का वादा कर उससे शारीरिक संबंध बनाए और इस दौरान उसका शोषण किया।

यह भी पढ़े - Varanasi News : गंगा में नाव पर चिकन पार्टी का वीडियो वायरल, 5 नाविक गिरफ्तार

तहरीर के मुताबिक, दोनों के बीच पिछले चार वर्षों से संबंध थे। युवती ने बताया कि वह करीब दो साल पहले आरोपी के साथ रहने लगी थी। इस दौरान वह दो बार गर्भवती हुई, लेकिन दोनों बार आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया।

पीड़िता का आरोप है कि इसी बीच आरोपी ने अप्रैल महीने में किसी अन्य महिला से गुपचुप तरीके से शादी कर ली।

पुलिस के अनुसार, आरोपी सिपाही गाजीपुर में तैनात है और पिछले दो वर्षों से कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की सुरक्षा ड्यूटी में लगा था। मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार
बलिया। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवती थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।...
गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा पर नवकुंडी महायज्ञ, श्रद्धालुओं ने दीं आहुतियां
Ghaziabad News: कंटेनर की टक्कर से दो सगी बहनों की मौत, फुफेरा भाई गंभीर घायल
Amethi News: शादी समारोह में डांस को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों में खूनी संघर्ष; एक की मौत, दो घायल
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट में दान प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल, जांच का दायरा बढ़ाने की सिफारिश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.