वेदांता का बाल्को मेडिकल सेंटर आयोजित करेगा निःशुल्क कीहोल सर्जिकल कैंप

रायपुर। वेदांता मेडिकल रिसर्च फाउंडेशन के तहत संचालित बाल्को मेडिकल सेंटर (बीएमसी), नया रायपुर में 5 से 7 जून 2026 तक निःशुल्क मेगा लैप्रोस्कोपिक (कीहोल) सर्जिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा। 170 बिस्तरों वाले इस अत्याधुनिक गैर-लाभकारी अस्पताल में आयोजित होने वाले इस कैंप का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को उन्नत सर्जिकल सेवाएं उपलब्ध कराना है।

कैंप का नेतृत्व प्रख्यात सर्जन डॉ. मुफ्फज़ल लकड़ावाला करेंगे, जो जनरल और मिनिमल एक्सेस सर्जरी के विशेषज्ञ हैं। वह अपनी टीम के साथ छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों का इलाज करेंगे।

यह भी पढ़े - नई दिल्ली : ग्रामीण बदलाव पर सांसदों-विधायकों के लिए एनएफपीआरसी की वर्कशॉप, डेटा आधारित विकास पर जोर

तीन दिवसीय इस कैंप में चयनित मरीजों की पित्ताशय (गॉलब्लैडर), अपेंडिक्स, हिस्टेरेक्टॉमी, बैरियाट्रिक सर्जरी, फंडोप्लिकेशन और हर्निया जैसी कई लैप्रोस्कोपिक सर्जरी की जाएंगी। यह सर्जरी छोटे-छोटे चीरे के जरिए की जाती है, जिससे मरीजों को जल्दी आराम मिलता है और अस्पताल में कम समय तक रहना पड़ता है।

मरीजों का चयन उनकी चिकित्सीय स्थिति के आधार पर किया जाएगा। कैंप के तहत परामर्श, सर्जरी, अस्पताल में भर्ती, दवाएं और फॉलो-अप पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। सभी खर्च वेदांता समूह द्वारा वहन किए जाएंगे।

बीएमसी की मेडिकल डायरेक्टर डॉ. भावना सिरोही ने बताया कि यह पहल उन मरीजों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है, जो आर्थिक कारणों से सर्जरी नहीं करा पाते। वहीं, अस्पताल के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. दिवाकर पांडे ने कहा कि टीम दूर-दराज के क्षेत्रों में मरीजों की पहचान कर उन्हें इस सुविधा से जोड़ रही है।

कैंप में अधिकतम 100 सर्जरी की व्यवस्था की गई है। इच्छुक मरीजों को पहले पंजीकरण कराना होगा और चयन से पहले उनकी जांच की जाएगी। सर्जरी के बाद की देखभाल भी अस्पताल की टीम द्वारा सुनिश्चित की 

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.