Ballia News : यूपी-112 को मिलीं 5 नई पीआरवी, एसपी ओमवीर सिंह ने दिखाई हरी झंडी

बलिया। आमजन की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा आपात स्थिति में त्वरित सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से यूपी-112 मुख्यालय लखनऊ द्वारा जनपद बलिया को पांच नई चार पहिया पीआरवी वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। बुधवार को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर संबंधित थाना क्षेत्रों के लिए रवाना किया।

नई पीआरवी वाहनों को दोकटी, हल्दी, मनियर, फेफना और नरही थाना क्षेत्रों में तैनात किया गया है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आपातकालीन स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करते हुए आमजन को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराई जाए।

यह भी पढ़े - Ballia News: शादी से 8 घंटे पहले युवती प्रेमी संग फरार, परिजनों में हड़कंप

उन्होंने कहा कि ‘सेवा, सुरक्षा और संवेदना’ के मूलमंत्र के साथ कार्य करते हुए जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए और पुलिस-जन संवाद को और बेहतर बनाया जाए।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक एवं नोडल अधिकारी यूपी-112 बलिया संजय वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल, क्षेत्राधिकारी नगर उस्मान, क्षेत्राधिकारी यातायात एवं यूपी-112 बलिया अक्षय कुमार, प्रतिसार निरीक्षक रामवेलास, प्रभारी निरीक्षक यूपी-112 बलिया निशात जमां खां, उप निरीक्षक परिवहन शाखा उमेश सिंह तथा उप निरीक्षक परिवहन शाखा यूपी-112 बलिया लालजी सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता
इंदौर। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले अनसुने और अनदेखे लोगों को सम्मानित करने वाली पहल ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’...
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई कोडिएक 4x4 रेंज पेश की, कीमत 36.99 लाख रुपये से शुरू
एनर्जी और इंटेलिजेंस इन्फ्रास्ट्रक्चर तय करेंगे भारत की ताकत : गौतम अदाणी
‘बिन समझाए, सिर्फ माँ समझती है’: एसबीआई लाइफ ने मदर्स डे पर माँ के अंतर्ज्ञान को किया सम्मानित
‘हस्तिनापुर के वीर’ में गांधारी बनेंगी विवाना सिंह, निभाएंगी करुणा और अनुशासन के बीच उलझी माँ का किरदार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.