संगीत प्रेमियों के लिए खुशखबरी: लाइव जैज का मिलेगा अनोखा अनुभव

नई दिल्ली। संगीत प्रेमियों के लिए इस मई एक खास अवसर आने वाला है, जब विश्वस्तरीय जैज कलाकार भारत में लाइव परफॉर्म करेंगे। लाइव म्यूजिक के बढ़ते क्रेज को देखते हुए विंडमिल्स क्राफ्टवर्क्स संगीत प्रेमियों के लिए एक अनूठा अनुभव लेकर आ रहा है।

इस कार्यक्रम के तहत चार बार ग्रैमी के लिए नामांकित जैज कलाकार स्टैनली जॉर्डन मशहूर ड्रमर केनवुड डेनार्ड के साथ लाइव प्रस्तुति देंगे। यह शो 15 मई को हैदराबाद और 16 व 17 मई को बेंगलुरु में आयोजित होगा।

यह भी पढ़े - Entertainment News : महाराष्ट्र दिवस पर सोनी सब कलाकारों ने साझा की राज्य से जुड़ी अपनापन और यादें

स्टैनली जॉर्डन अपनी खास “टच टेक्नीक” के लिए जाने जाते हैं, जिसमें वे गिटार पर दोनों हाथों से एक साथ धुन, ताल और हार्मनी प्रस्तुत करते हैं। उन्होंने डिज़ी गिलेस्पी और क्विंसी जोन्स जैसे दिग्गजों के साथ भी काम किया है। वहीं केनवुड डेनार्ड अपनी दमदार ड्रमिंग और शानदार तालमेल के लिए प्रसिद्ध हैं।

आयोजकों के अनुसार, इस इवेंट का उद्देश्य सिर्फ संगीत सुनाना नहीं, बल्कि दर्शकों को एक इमर्सिव अनुभव देना है, जहां वे संगीत को महसूस कर सकें।

स्टैनली जॉर्डन ने कहा कि भारत में संगीत को समझने और अपनाने की खास संस्कृति है, और सही मंच मिलने पर जैज भी लोगों से गहराई से जुड़ता है।

यह कार्यक्रम उन लोगों के लिए खास होगा, जो लाइव संगीत का असली आनंद लेना चाहते हैं और एक यादगार शाम बिताना चाहते हैं।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.