Ballia News: छपरा में भीषण सड़क हादसा, ऑर्केस्ट्रा की दो महिला कलाकार समेत चार की मौत

छपरा। बिहार के छपरा शहर के समीप एनएच-19 हाजीपुर-गाजीपुर मार्ग पर बुधवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में ऑर्केस्ट्रा से जुड़ी दो महिला कलाकारों समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की एक ऑर्केस्ट्रा पार्टी बिहार के छोटा ब्रह्मपुर में आयोजित शादी समारोह में कार्यक्रम प्रस्तुत करने के बाद दूसरे कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। सुबह करीब 5:30 बजे डॉ. पीएन सिंह डिग्री कॉलेज के पास पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे हादसा बेहद भयावह हो गया।

यह भी पढ़े - बलिया : सहतवार रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे में शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। सड़क पर मांस के टुकड़े बिखर गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

घायलों ने बताया कि वे बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र में संचालित “मुस्कान ऑर्केस्ट्रा” से जुड़े हैं। हादसे के समय सभी लोग पिकअप वाहन में सवार थे। स्पीड ब्रेकर पर झटका लगने से पीछे बैठे लोग सड़क पर गिर पड़े और तभी तेज रफ्तार ट्रक उन्हें कुचलते हुए निकल गया।

हादसे में मृतकों की पहचान अवधेश, सोनी, प्रीति और राहुल के रूप में हुई है। इनमें अवधेश और सोनी हरदोई, प्रीति उन्नाव तथा राहुल बलिया के निवासी बताए गए हैं।

वहीं घायलों में बलिया के दिलीप, हरदोई के शिवम यादव, एटा के श्यामवीर और संगीता तथा उन्नाव के मनोज कुमार शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही भगवान बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। सारण के पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार भी सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता
इंदौर। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले अनसुने और अनदेखे लोगों को सम्मानित करने वाली पहल ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’...
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई कोडिएक 4x4 रेंज पेश की, कीमत 36.99 लाख रुपये से शुरू
एनर्जी और इंटेलिजेंस इन्फ्रास्ट्रक्चर तय करेंगे भारत की ताकत : गौतम अदाणी
‘बिन समझाए, सिर्फ माँ समझती है’: एसबीआई लाइफ ने मदर्स डे पर माँ के अंतर्ज्ञान को किया सम्मानित
‘हस्तिनापुर के वीर’ में गांधारी बनेंगी विवाना सिंह, निभाएंगी करुणा और अनुशासन के बीच उलझी माँ का किरदार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.