Ballia News : सोनवानी उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में 26 और 27 अप्रैल को 9 घंटे बिजली कटौती

हल्दी (बलिया) : विद्युत उपकेंद्र सोनवानी से जुड़े क्षेत्रों में 26 और 27 अप्रैल को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उपखंड हल्दी के अंतर्गत आने वाले 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र सोनवानी से जुड़े सभी क्षेत्रों में 26 अप्रैल 2026 (रविवार) और 27 अप्रैल 2026 (सोमवार) को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

उपखंड हल्दी के एसडीओ राकेश कुमार ने बताया कि सोनवानी उपकेंद्र पर नई लाइन के निर्माण कार्य के लिए विद्युत प्रवाह को रोकना आवश्यक है। इसी कारण निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

यह भी पढ़े - बलिया में ‘टॉवर वाला प्रेम’ फिर चढ़ा परवान, शादी की जिद में युवक 80 फीट ऊंचे बिजली टॉवर पर चढ़ा

उन्होंने उपभोक्ताओं से इस अवधि में सहयोग करने की अपील की है। साथ ही सलाह दी है कि लोग बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्य पहले ही पूरा कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बिजली विभाग के अनुसार, नई लाइन निर्माण कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति व्यवस्था और अधिक सुचारु होने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Sitapur News : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला और बेटे समेत 3 की मौत Sitapur News : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला और बेटे समेत 3 की मौत
सीतापुर : उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के इमलिया सुलतानपुर इलाके में सीतापुर-गोला रोड पर रविवार को तेज रफ्तार ट्रक...
Varanasi News : 28 अप्रैल को काशी आएंगे पीएम मोदी, 6000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास
Ghazipur News : गंगा में किशोरी का शव मिलने के मामले में परिवार को 5 लाख की सहायता, सरकार ने सौंपा चेक
Bulandshahr News : बर्थडे पार्टी में खूनी खेल, ताबड़तोड़ फायरिंग में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत
Ballia News : 343 रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड संपन्न, डीएम ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.