Ballia News: ट्यूशन शिक्षक दंपति हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी समेत चार गिरफ्तार

बलिया: पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) अनिल कुमार झा के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर गौरव कुमार शर्मा के नेतृत्व में एसओजी व खेजुरी पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मासूमपुर गांव में 9 फरवरी को हुए ट्यूशन शिक्षक दंपति हत्याकांड में मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त रक्तरंजित चाकू और दस्ताने भी बरामद किए गए हैं।

डबल मर्डर केस: 9 फरवरी की रात की घटना

मासूमपुर गांव निवासी श्यामलाल चौरसिया और उनकी पत्नी बासमती देवी की हत्या 9 फरवरी की रात को उनके घर के बाहर सड़क पर कर दी गई थी। इस संबंध में मृतक के भाई राधेश्याम चौरसिया (पुत्र स्व. रामाशंकर चौरसिया, निवासी मासूमपुर, थाना खेजुरी) ने मुकदमा दर्ज कराया था।

यह भी पढ़े - कटहल नाले के सुन्दरीकरण कार्य पर डीएम सख्त, गुणवत्ता और गति बढ़ाने के निर्देश

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने फॉरेंसिक टीम और अन्य अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दोहरे हत्याकांड के जल्द खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमों का गठन किया।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हत्या की बात कबूली

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने 25 फरवरी को बलिया रेलवे स्टेशन के पास से मुख्य आरोपी अखिलेश चौरसिया (पुत्र स्व. श्याम सुंदर चौरसिया, निवासी मासूमपुर, थाना खेजुरी) को मुखबिर की सूचना पर सुबह करीब 3:45 बजे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अखिलेश चौरसिया ने पति-पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार की।

हत्या का कारण और अन्य आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, अखिलेश के माता-पिता की मृत्यु 2009 में हुई थी, और उसका मानना था कि श्यामलाल चौरसिया द्वारा कराए गए तंत्र-मंत्र (औझैती) के कारण ही उसके माता-पिता की मौत हुई। इसी वजह से वह काफी नाराज था और बदले की भावना से इस हत्या को अंजाम दिया।

अखिलेश की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रक्तरंजित चाकू और प्लास्टिक के दस्ताने बरामद किए गए। इसी दस्ताने को पहनकर हत्या की गई थी।

मुख्य आरोपी के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तीन अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया, जो इस अपराध में सहयोगी थे:

1. शिवानंद चौरसिया (पुत्र रामानंद, निवासी मासूमपुर, थाना खेजुरी)

2. अशोक कुमार वर्मा (सोखा) (पुत्र स्व. कन्हैया वर्मा, निवासी मासूमपुर, थाना खेजुरी)

3. नंदजी पासवान (सोखा) (पुत्र स्व. सुरेंद्र पासवान, निवासी हथौज, थाना खेजुरी)

चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हत्याकांड में और भी लोग शामिल हो सकते हैं, जिनकी जांच जारी है।

बलिया पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड का सफलतापूर्वक खुलासा कर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने का काम किया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

सुलतानपुर में पिता पर 9 माह के बेटे की हत्या का आरोप, कुल्हाड़ी से हमला करने की बात सुलतानपुर में पिता पर 9 माह के बेटे की हत्या का आरोप, कुल्हाड़ी से हमला करने की बात
सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के कुड़वार थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर घरेलू विवाद के बाद अपने नौ...
कानपुर में नौकरी का झांसा देकर युवती को देह व्यापार में धकेलने के आरोप में एक गिरफ्तार, 20 होटलों की जांच
बिहार जहरीली शराब कांड : मोतिहारी में 5 की मौत, 15 गंभीर, 6 लोगों की आंखों की रोशनी गई
IPL 2026 : आयुष म्हात्रे और सरफराज की विस्फोटक पारियां, चेन्नई ने पंजाब को 210 रन का लक्ष्य दिया
उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.