- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी मायके गई थी
Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी मायके गई थी
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के खोड़ीपाकड़ गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह होने पर इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनों के मुताबिक, बुधवार की रात रवि कुमार भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। गुरुवार सुबह करीब सात बजे तक कमरे से बाहर न आने पर परिजनों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद दरवाजा तोड़कर देखा गया तो रवि कुमार पंखे के हुक से फंदे के सहारे लटका मिला।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
