Ballia News: सड़क हादसे में जीजा की मौत, पत्नी समेत पांच घायल

हल्दी, बलिया: एनएच-31 पर हल्दी थाना क्षेत्र के सीताकुंड-परसिया के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर और जीप की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी समेत पांच अन्य घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हादसा बुधवार रात करीब 9 बजे हुआ, जब एक सवारी जीप बैरिया की ओर जा रही थी। जैसे ही जीप सीताकुंड से आगे बढ़ी, सामने से आ रहे डंपर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि जीप सड़क से नीचे पलट गई।

यह भी पढ़े - बलिया: खेत गई 15 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

इस हादसे में हल्दी थाना क्षेत्र के गंगापुर (तेलिया टोला) निवासी जितेंद्र पटेल (32) की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी माला देवी (29), दोकटी थाना क्षेत्र के दलनछपरा निवासी सुनील पटेल का 13 वर्षीय पुत्र आकाश, बैरिया निवासी मेनका (26) पत्नी उदयशंकर पटेल, रामनाथ पटेल (68) और श्रीनिवास मिश्र (72) गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। एसओ विश्वदीप सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद जितेंद्र पटेल को मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के अनुसार, जितेंद्र अपनी साली की शादी में शामिल होने के लिए बलिया शहर के एक मैरिज हॉल गए थे। शादी समारोह से लौटते समय यह हादसा हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

पति से परेशान महिला ने उठाया आत्मघाती कदम, मौत से पहले 8 माह की बेटी पड़ोसी को सौंपी पति से परेशान महिला ने उठाया आत्मघाती कदम, मौत से पहले 8 माह की बेटी पड़ोसी को सौंपी
हाथरस/बड़ोदरा: उत्तर प्रदेश के हाथरस की रहने वाली 24 वर्षीय महिला ने गुजरात के बड़ोदरा में कथित तौर पर पति...
बलिया में स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, होमगार्ड घायल
“आपने बिल्कुल सही कहानी पकड़ी है! यही मेरी जिंदगी की कहानी है!” मिथुन चक्रवर्ती ने नंदिता रॉय और शिबोपप्रसाद मुखर्जी की 2027 की फिल्म के लिए कहा ‘हां’
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ के अहम डिलीवरी सीन के लिए मुस्कान बामने ने ली ‘3 इडियट्स’ से प्रेरणा
‘ये फितूर तेरा’ की सौम्या-जीत की जोड़ी बनी फैंस की फेवरेट, देबचंद्रिमा बोलीं- “ये प्यार मेरे लिए बहुत मायने रखता है”
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.