Ballia News: धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी के मामले में छह आरोपियों पर केस दर्ज

चौकियामोड़। उभांव पुलिस ने धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पीड़ित ने लगाए गंभीर आरोप

चौकियामोड़ स्थित एक मैरिज हॉल निवासी रामअवतार राम ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि रामप्यारे (निवासी: परमहंस नगर, थाना चितईपुर, वाराणसी), सिद्धार्थ त्रिपाठी को लेकर 3 अक्टूबर 2019 को उनके आवास पर आया था। उन्होंने बताया कि वे लखनऊ की एक रियल एस्टेट कंपनी में कार्यरत हैं और उनके बेटे अभिषेक कुमार का भी इसमें गुप्त रूप से संबंध है।

यह भी पढ़े - बलिया में स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, होमगार्ड घायल

रामअवतार के मुताबिक, इन लोगों ने झांसा देकर जमीन के बदले 15.15 लाख रुपये का निवेश करा लिया, लेकिन रजिस्ट्री नहीं करवाई। तीन साल बाद जब पैसा वापस मांगा गया, तो दो चेक दिए, जो बैंक से बाउंस हो गए। जब उन्होंने आरोपियों से रकम लौटाने की बात की, तो जान से मारने की धमकी दी गई।

थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी नेहा सोलंकी, बोलीं- “दर्शकों को धीरे-धीरे उसके व्यक्तित्व के कई अलग-अलग पहलू देखने को मिलेंगे” सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी नेहा सोलंकी, बोलीं- “दर्शकों को धीरे-धीरे उसके व्यक्तित्व के कई अलग-अलग पहलू देखने को मिलेंगे”
मुंबई, अगस्त 2026: सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में अभिनेत्री नेहा सोलंकी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। बदला, रहस्य...
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई स्लाविया के साथ सेडान विरासत का अगला अध्याय शुरू किया
राजस्थान में इंश्योरेंस को लेकर बढ़ी जागरूकता, टर्म प्लान बिजनेस में 96.7% की ग्रोथ
ढाका का बदलता मौसम, पूर्वोत्तर भारत की नई चुनौती
तुलसी से स्मृति तक: एक किरदार जिसने दी नई पहचान, और एक सफर जिसने गढ़ी अलग पहचान
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.