अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बलिया। मनियर-खेजुरी मोड़ पर गुरुवार सुबह हुए सड़क हादसे में साइकिल सवार एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, मनियर थाना क्षेत्र के भेखरिया गांव निवासी सुदर्शन राम (70) गांव में किराना की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। गुरुवार सुबह वह साइकिल से मनियर बाजार दुकान के लिए सामान खरीदने जा रहे थे।

यह भी पढ़े - युवती से छेड़खानी व मानसिक उत्पीड़न के मामले में मुकदमा दर्ज, एसपी के हस्तक्षेप के बाद हरकत में आई पुलिस

बताया जा रहा है कि जैसे ही वह मनियर-खेजुरी मोड़ के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सुदर्शन राम की मौत से परिवार गहरे सदमे में है। परिजनों के अनुसार, वह परिवार के मुख्य सहारा थे और किराना दुकान के माध्यम से ही घर का खर्च चलाते थे।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.