Ballia News: डीएम ने किया गंगा किनारे चल रहे कटाव निरोधी कार्य का निरीक्षण, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

बलिया : जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने मंगलवार को गोपालपुर व दुबेछपरा में गंगा नदी के तट पर हो रहे कटाव रोधी कार्यों व स्पर का निरीक्षण किया.

बलिया : जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने मंगलवार को गोपालपुर व दुबेछपरा में गंगा नदी के तट पर हो रहे कटाव रोधी कार्यों व स्पर का निरीक्षण किया. उन्होंने संबंधित बाढ़ प्रखंड के अभियंताओं से कार्य से संबंधित जानकारी ली और जल्द से जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए. उन्होंने साफ कहा कि अब काम की डेडलाइन खत्म होने वाली है, ऐसे में जो काम अभी अधूरे हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाए.

निर्माणाधीन स्पर पर अपेक्षानुसार कम मजदूर मिलने पर जिलाधिकारी ने कहा कि मजदूरों की संख्या बढ़ाकर कार्य शीघ्र करायें, अन्यथा देरी होने पर संबंधित अभियंता की जिम्मेदारी तय की जायेगी. सहायक अभियंता एसके प्रियदर्शी ने बताया कि यहां 80 फीसदी काम हो चुका है। अगले कुछ दिनों में ही काम पूरा हो जाएगा। गोपालपुर में हो रहे कटाव निरोधी कार्य की प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने कहा कि अगर इसी गति से काम किया गया तो तय समय में पूरा नहीं हो पाएगा। इसलिए मजदूरों को बढ़ाकर काम की गति बढ़ानी चाहिए। इस दौरान एसडीएम बैरिया आत्रेय मिश्रा, जेई अमर नाथ वर्मा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े - Ballia News: शिव महापुराण कथा में उमड़ा जनसैलाब, पं. प्रदीप मिश्रा बोले- महादेव ही हर सकते हैं मनुष्य के पापों का बोझ

खबरें और भी हैं

Latest News

Moradabad News : दलित युवक की गोली मारकर हत्या, एक अन्य गंभीर घायल; मौके पर पहुंचे डीएम-एसएसपी Moradabad News : दलित युवक की गोली मारकर हत्या, एक अन्य गंभीर घायल; मौके पर पहुंचे डीएम-एसएसपी
मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के कुंदरकी थाना क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने एक दलित युवक की...
Meerut News: पूर्व फौजी ने पत्नी को मारी गोली, हालत गंभीर; लाइसेंसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार
Ram Mandir Donation Controversy: चढ़ावा मामले पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का विपक्ष पर पलटवार, बाबरी मस्जिद चंदे का भी मांगा हिसाब
एक साल में स्माइल फाउंडेशन ने 20 लाख लोगों तक पहुंचाई स्वास्थ्य सेवाएं, 22 राज्यों में चल रहीं 143 परियोजनाएं
Firozabad News: पूर्व विधायक के बेटे ने पत्नी को गोली मारने के बाद खुद को भी मारी गोली, दंपति की मौत
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.