- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News: बड़े भाई की हरकत से बढ़ा विवाद, छोटे भाई की हालत गंभीर, जिला अस्पताल से रेफर
Ballia News: बड़े भाई की हरकत से बढ़ा विवाद, छोटे भाई की हालत गंभीर, जिला अस्पताल से रेफर
On
बलिया : बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के उधौ दवनी गांव में मामूली विवाद के बीच बड़े भाई ने छोटे भाई पर खौलता तेल डाल दिया। इससे छोटा भाई बुरी तरह जल गया। पीड़ित शैलेन्द्र यादव ने थाने में तहरीर देकर न्याय की मांग किया है।
गर्म तेल पड़ते ही वह बुरी तरह से झुलस गया। पीड़ित ने किसी तरह हमलावरों के चंगुल से छूटकर अपनी जान बचाई। गंभीर रूप से झुलसे शैलेन्द्र यादव ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया, जहां से उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर मुख्य आरोपी महेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।
खबरें और भी हैं
Latest News
10 Mar 2026 05:53:24
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने नौ पेटी अंग्रेजी शराब से लदी कार के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
