Ballia News : विधायक केतकी सिंह के घर पहुंचे सीएम योगी ने लिया इन व्यंजनों का स्वाद

सुखपुरा, बलिया : नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को सम्बोधित करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मैरीटार गांव स्थित विधायक केतकी सिंह के आवास पर गये। विधायक आवास पंहुचे मुख्यमंत्री ने विधायक के घर की गाय का जमाया गया दही व सहतवार का बना गाजर का हलवा खाया। विधायक केतकी सिंह ने बताया कि घर पर बना कोदों और सावां का खीर, आलू तथा लौकी की पकौड़ी भी मुख्यमंत्री ने खाया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केतकी सिंह की चचिया सास निशा देवी व ससुर विश्राम सिंह के साथ ही उनके पति शांत स्वरूप उफं गुड्डू सिंह से मुलाकात कर उनका हाल चाल पूछा। उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों से अलग-अलग बातचीत किया। घर पर केतकी सिंह की बहन, बुआ तथा बेरूआरबारी के मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह से भी बातचीत किया। केतकी सिंह ने बताया कि घर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नारी शक्ति वंदन महासम्मेलन की ऐतिहासिकता के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री को घर पर खाना खिलाने के लिए परिवार के लोगों के साथ भाजपा कार्यकर्ता शैलू गोड़, मुन्ना गुप्ता व धीरेन्द्र सिंह रहें।

यह भी पढ़े - Ballia News : सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी का आरोप, मौलाना के खिलाफ दी तहरीर

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.