Ballia News : थानाध्यक्ष की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा, ये है पूरा मामला

Ballia News : अपने फेसबुक एकाउन्ट से एक जाति विशेष पर अभद्र टिप्पणी करना युवक को महंगा पड़ गया है। मनियर पुलिस ने थानाध्यक्ष मंतोष सिंह की तहरीर पर पटखौली दक्षिण निवासी रामधनी कुमार राजभर के खिलाफ धारा 505 (2), 504 तथा सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2000 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। 

थानाध्यक्ष मंतोष सिह क्षेत्र भ्रमण में मामूर थे, तभी मीडिया सेल द्वारा ज्ञात हुआ कि फेसबुक एकाउन्ट पर मनियर थाना क्षेत्र के पटखौली दक्षिण निवासी रामधनी कुमार राजभर ने अपने फेसबुक प्रोफाइल के माध्यम से यादव विरादरी के ऊपर अभद्र अपशब्द टिप्पणी की है।

यह भी पढ़े - ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

पुलिस अवलोकन में पाया गया कि उक्त युवक द्वारा कई बार अपने फेसबुक एकाउन्ट से अपशब्दों को पोस्ट किया गया है, जो विद्वेष पूर्ण कार्य है और यह दण्डनीय अपराघ है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल फोटो की छाया प्रति के आधार पर युवक के खिलाफ सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत कर जांच-पड़ताल शुरू कर दिया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी नेहा सोलंकी, बोलीं- “दर्शकों को धीरे-धीरे उसके व्यक्तित्व के कई अलग-अलग पहलू देखने को मिलेंगे” सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी नेहा सोलंकी, बोलीं- “दर्शकों को धीरे-धीरे उसके व्यक्तित्व के कई अलग-अलग पहलू देखने को मिलेंगे”
मुंबई, अगस्त 2026: सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में अभिनेत्री नेहा सोलंकी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। बदला, रहस्य...
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई स्लाविया के साथ सेडान विरासत का अगला अध्याय शुरू किया
राजस्थान में इंश्योरेंस को लेकर बढ़ी जागरूकता, टर्म प्लान बिजनेस में 96.7% की ग्रोथ
ढाका का बदलता मौसम, पूर्वोत्तर भारत की नई चुनौती
तुलसी से स्मृति तक: एक किरदार जिसने दी नई पहचान, और एक सफर जिसने गढ़ी अलग पहचान
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.