Ballia News : भाई ही निकला बहन का कातिल, बताया क्यों किया मर्डर

Ballia News : चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के रामपुरचिट गांव में गोली मारकर की गई युवती की हत्या का सनसनीखेज खुलासा बलिया पुलिस ने किया है। युवती हत्याकांड में कोई और नहीं, सगा भाई ही हत्यारा निकला है। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल तमंचा और खोखा भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार भाई ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि बहन (युवती) फोन पर बहुत बात करती थी। बार बार मना करने पर भी वह मानने को तैयार नहीं थी, लिहाजा गुस्से में आकर उसकी हत्या की थी।

अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि चितबडागांव थाना क्षेत्र में एक युवती की गोली मारकर हत्या की घटना में अनितेश यादव पुत्र हरेन्द्र (निवासी : रामपुरचिट, थाना चितबड़ागांव, बलिया) को रामपुरचिट मोड़ के पास से एसएचओ राम सजन नागर मय फोर्स द्वारा गिरफ्तार किया गया। हत्या करने वाला अभियुक्त मृतका का  सगा भाई है, जिसकी उम्र 22 वर्ष है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा व खोखा कारतूस बरामद किया गया है, जिसे वह खेत में छुपाया था।

यह भी पढ़े - बलिया में मारपीट में घायल अधेड़ की मौत, पट्टीदार पर दर्ज था मुकदमा; आरोपी हिरासत में

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह अपनी बहन को फोन पर बात करने से बार बार मना करता था, लेकिन वह नहीं मानी। घटना वाली रात भी वह पुनः बहन को समझाने गया, लेकिन वह नहीं मान रही थी, जिससे गुस्से में आकर गोली चला दी। अभियुक्त ने सुना कि हत्या में फांसी की सजा होती है, उसी डर से ये बात किसी को उसने नहीं बतायी। वह बिहार भागने की फिराक में था। चितबड़ागांव पुलिस ने धारा 302 व 452 भादवि में 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी करते हुए चालान न्यायालय किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

 

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: किशोरी के अपहरण का आरोप, दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज; तलाश में जुटी पुलिस बलिया: किशोरी के अपहरण का आरोप, दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज; तलाश में जुटी पुलिस
बांसडीह (बलिया)। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र से एक किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। किशोरी की मां की तहरीर...
बलिया में पंचायत चुनाव के ओबीसी आरक्षण पर मंथन, समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग ने आंकड़ों की समीक्षा की
UP Politics : अमित शाह के बयान पर अरविंद सिंह गोप का पलटवार, बोले- 2027 में अखिलेश यादव बनेंगे मुख्यमंत्री
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस: 25 हजार का इनामी राजेश शुक्ला गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी पकड़े गए
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 15 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के कार्यभार बदले, शशि प्रकाश गोयल को नागरिक उड्डयन का अतिरिक्त प्रभार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.