Ballia News: बलिया में स्कॉर्पियो बनी काल, बाइक सवार युवक की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के बलेसरा गांव के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान हरिओम (35) के रूप में हुई है, जो कुरेजी चट्टी से सामान खरीदकर अपने गांव लौट रहे थे।

हादसे में स्कॉर्पियो सवार भी घायल हो गया, जिसे ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और बलिया-नगरा मार्ग को जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे।

यह भी पढ़े - Ballia News : गंगा-सरयू घाटों पर नाव सुरक्षा को लेकर डीएम सख्त, बिना पंजीकरण नाव संचालन पर रोक

चश्मदीदों के अनुसार, स्कॉर्पियो नगरा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही थी और टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। सूचना मिलते ही गड़वार सहित आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। ग्राम प्रधान के हस्तक्षेप से लगभग एक घंटे बाद जाम समाप्त कराया गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। साथ ही मृतक की बाइक और दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.