Ballia News: मांगलिक कार्यक्रम में जाते समय हादसे में युवक की मौत, घर में मचा कोहराम

बैरिया, बलिया। बुधवार की रात बैरिया-लालगंज मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई। बैरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, बैरिया दलित बस्ती निवासी अमित पासवान पुत्र मनोज पासवान बुधवार देर रात बाइक से लालगंज क्षेत्र में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। जैसे ही वह खपड़िया बाबा आश्रम के सामने स्थित सड़क पर बने द्वार के पास पहुंचा, उसकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अमित की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़े - Ballia News: संपर्क मार्ग बहाली को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, एनएच-31 से जोड़ने की उठाई मांग

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
Ballia News : प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा सुरक्षित
Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर दान विवाद की जांच करेगी एसआईटी, मंडलायुक्त लखनऊ की अगुवाई में बनी टीम
मां ने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी की आत्महत्या, दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर
Jodhpur News : चार महीने पहले हुई शादी, नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.