Ballia News : दबंगों के हमले में व्यक्ति गंभीर घायल, ग्राम प्रधान की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बांसडीह, बलिया: बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के नारायणपुर बघौता गांव में दबंगों द्वारा कथित हमले का मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान रविशंकर की शिकायत और पूर्व में दी गई सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ग्राम प्रधान के अनुसार, गांव निवासी दिनेश बिंद पर लंबे समय से ग्रामीणों को परेशान करने का आरोप है। शिकायत में कहा गया है कि इसी रंजिश के चलते दिनेश बिंद ने अपने साथियों कुंज बिहारी, हरिश्चंद्र और सत्या बिंद के साथ मिलकर पानमुनी देवी के घर पर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

यह भी पढ़े - Ballia News: बंकवा गांव में मिले 2200 वर्ष पुराने अवशेष, पुरातत्व विभाग की प्रारंभिक जांच में शुंग, कुषाण और गुप्तकाल के मिले प्रमाण

घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे बसावन बिंद के सिर पर गंभीर चोट लग गई, जिससे वह बेहोश हो गए। घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि आरोपितों के खिलाफ पहले भी शिकायतें की जा चुकी थीं। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.