Ballia News: गंगा नदी में छोड़ी गई 2 लाख मछलियों की अंगुलिकाएं

बलिया। प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड, हैदराबाद द्वारा प्रायोजित रिवर रैंचिंग कार्यक्रम का आयोजन शिवरामपुर घाट पर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, परिवहन मंत्री के प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह ने गंगा नदी में 2 लाख मत्स्य अंगुलिकाएं प्रवाहित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस दौरान उन्होंने रिवर रैंचिंग कार्यक्रम के उद्देश्य, मत्स्य सम्पदा के संरक्षण और मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी मछुआ समुदाय और अन्य उपस्थित लोगों को दी।

यह भी पढ़े - सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं, कहा—शांति और सुरक्षा के माहौल में ही उमंग के पर्व मनाए जाते हैं

कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि रिवर रैंचिंग का मुख्य उद्देश्य नदी आधारित मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देना और मत्स्य संसाधन का संरक्षण करना है। कार्यक्रम का समापन गंगा नदी में मछलियों की अंगुलिकाएं छोड़ने के साथ हुआ।

इस अवसर पर मण्डल मत्स्य कार्यालय आज़मगढ़ के ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक दिनेश गुप्ता, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवनारायण निषाद, मछुआ समुदाय के सदस्य, मत्स्य पालक, किसान यूनियन के अध्यक्ष अखिलेश सिंह, मानिकचंद, धीरेंद्र राय, सेवानिवृत्त मत्स्य निरीक्षक बी.बी. ओझा, लल्लन प्रसाद और मत्स्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.